सिमडेगा मॉब लिंचिंग मामले में राज्यपाल से मिला मृतक का परिवार, अमर बाउरी भी रहे मौजूद

    सिमडेगा मॉब लिंचिंग मामले में राज्यपाल से मिला मृतक का परिवार, अमर बाउरी भी रहे मौजूद

    रांची(RANCHI): सिमडेगा मॉब लिंचिंग मामले में मृतक के परिवार के लोगों ने भाजपा विधायक अमर बाउरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात की. मौके पर उन्होंने मामले की CBI जांच और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. मृतक की पत्नी ने स्थानीय विधायक विकसल कोंगाडी पर हत्या के पहले हुई बैठक में शामिल होने का आरोप लगाया. राज्यपाल से मिलने के बाद संजू प्रधान की पत्नी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बैठक कर रणनीति बना कर उनके पति की हत्या की गई. 

    पुलिस पर भरोसा नहीं 

    संजू प्रधान की पत्नी सपना देवी ने बताया कि अब पुलिस पर भरोसा नहीं है. पुलिस की मौजूदगी में उनके पति की हत्या की गई है. उन्होंने बताया कि बंबेलगेरा गांव में बैठक कर सुनियोजित तरीके से योजना बना कर उनके पति की हत्या की गई है.उन्होंने कहा कि बैठक में ठठेरगंज पुलिस भी मौजूद थी. और जब बैठक कर भीड़ बेसरा गांव आई तब भी पुलिस भीड़ के साथ आयी थी. वहां पुलिस सिर्फ वीडियो बनाने में मशगूल थी.

    कोलेबिरा विधायक बैठक में मौजूद

    सपना देवी ने बताया कि कोलेबिरा विधायक नमन विकसल कोगंडी मौजूदगी में बैठक की गई. बैठक में ग्राम प्रधान  सुभन बुढ़ समेत हजारों लोग उसमे शामिल थे.

    विधायक पर भी FIR दर्ज

    सपना देवी ने बताया कि उन्होंने विधायक, ग्राम प्रधान समेत कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. मगर पुलिस उल्टा उनके ही चचिया ससुर और रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर ले गयी. अमर बाउरी ने बताया कि सरकार ने अब तक एक ट्वीट तक नही कर पायी है.इससे गिरी हुई सरकार अबतक राज्य में नही आई थी. उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है.  

    भाजपा न्याय मिलने तक करेगी आंदोलन

    विधायक अमर बाउरी ने कहा कि जब तक संजू प्रधान के पत्नी को इंसाफ़ नहीं दिलवा लेते तब तक चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में बड़े चेहरे सामने आएंगे, इसी डर से सरकार सीबीआई जांच से मुकर रही है.

    रिपोर्ट :समीर हुसैन ,रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news