पुलिस को मिली कामयाबी, चोर के घर से 50 लाख रुपए के 90 मोबाइल किए बरामद

    पुलिस को मिली कामयाबी, चोर के घर से 50 लाख रुपए के 90 मोबाइल किए बरामद

    साहेबगंज(SAHEBGANJ)- राजमहल अनुमंडल थाना अंतर्गत राधा नगर थाना क्षेत्र के कुख्यात मोबाइल चोर आलम शेख के घर से छापामारी कर पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपए के 90 मोबाइल बरामद किया. इस संबंध में राजमहल एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राधानगर थानाक्षेत्र के पियारपुर निवासी कुख्यात मोबाइल चोर आलम शेख अन्य जगह से भारी मात्रा में नया नया मोबाइल चोरी कर लाया है और उसे बेचने का प्रयास कर रहा है.

    90 पीस मोबाइल बरामद

    सूचना के आधार पर एसडीपीओ सिंह के नेतृत्व में बीते 10 जनवरी की रात्रि राजमहल थाना प्रभारी प्रणित पटेल, राधानगर थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल सशस्त्र बल के जवानों के साथ आलम सेख घर में छापामारी किया. छापेमारी के दौरान कुख्यात चोर आलम शेख अंधेरे का लाभ उठाते हुए नदी में कूदकर भागने में सफल रहा. आलम शेख के घर की तलाशी लेने पर उसके शयन कक्ष से 90 पीस मोबाइल बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपए है. आलम सेख के गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी की जा रही है. बरामद मोबाइल को किस राज्य के कहां से चोरी की गई है इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि मेरठ के किसी मोबाइल शो रूम से चोरी की बात सामने आ रही है. एसडीपीओ सिंह ने बताया कि आलम सेख कुख्यात मोबाइल चोर है और अन्य राज्यों से वे मोबाइल शोरूम से भारी मात्रा में मोबाइल चोरी कर ला कर बेचने का काम करता है. जानकारी के अनुसार चोरी के मोबाइलों को पश्चिम बंगाल के कालियाचक के रास्ते बांग्लादेश में बेचा जाता है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news