कोरोना के खौफ में मुसाफिर, 8 दिनों में 7541 यात्रियों ने रद्द किया टिकट, रेलवे को लाखों का नुकसान

    कोरोना के खौफ में मुसाफिर, 8 दिनों में 7541 यात्रियों ने रद्द किया टिकट, रेलवे को लाखों का नुकसान

    झुमरी तिलैया (JHUMRI TAIYLA) - कोरोना संक्रमण के कारण यात्रियों के पांव ठिठक रहे हैं. जान जोखिम में डालकर यात्रा से अब लोग तौबा करते नजर आ रहे हैं. कोडरमा के रास्ते होकर चलनेवाली वीवीआइपी ट्रेन राजधानी सहित कई एक्सपे्रस ट्रेनों में तत्काल टिकट की मारामारी भी अब नहीं हो रही है. जिन्हें बहुत जरुरी है वेसे यात्री अब करेंट टिकट लेकर ही लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं. बता दें कि धनबाद रेल मंडल के एक से आठ जनवरी तक 7541 यात्रियों ने अपना टिकट रद्द करवाया है. इससे रेलवे को 36,75,880 रुपये नुकसान हुआ है.

    ओमिक्रॉन का डर, बाहर राज्य जाने से परहेज कर रहे यात्री

    बता दें कि कोडरमा जंक्शन से करीब 26 सदस्यों के रोटरी क्लब कोडरमा का एक दल छह जनवरी को पूरी जाने के लिए आरक्षण करवाया था. जहां कि रोटरी का राष्ट्र भर का सम्मेलन होना था. लेकिन ओमिक्रॉन की वजह से सम्मेलन रद्द कर दिया गया. धनबाद रेल मंडल के वरीय पदाधिकारी स्वीकर कर रहे हैं कि जैसे-जैसे कोरोना का केस बढ़ते जा रहा है. वैसे-वैसे ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घटती जा रही है. दिल्ली, मुंबई सहित देश के कई राज्यों में जिन्हें बहुत जरुरत हो रहा है वे ही लोग सफर कर रहे हैं. दरअसल कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लोग अपने घरों से बाहर जाने से परहेज कर रहे हैं. बीते साल कोरोना की कहर के कारण जो लोग जहां थे वहीं फंस गए थे. इसी डर से लोग लंबी दूरी का सफर करने से बच रहे हैं. कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कोडरमा और आसपास के जिले के विभिन्न प्रदेशों में काम करनेवाले लोग अपनी गठरी और सामानों को लेकर वापस लौट रहे हैं. वहीं कई प्रदेशों में लॉकडाउन लगने की संभवना उन्हें सताने लगी है. झारखंड सहित कई प्रदेशों में रात आठ बजे के बाद प्रतिष्ठानों को बंद करने और नाइट कफ्र्यू भी लागू किया गया है.

    एक नजर में टिकट वापसी की संख्या

    तिथि                                  रद्द टिकटों की संख्या

    01 जनवरी                       509

    02 जनवरी                       666

    03 जनवरी                      1143 

    04 जनवरी                       951

    05जनवरी                      1069

    06जनवरी                      1242

    07जनवरी                      1014

    08जनवरी                       940


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news