भूकंप के झटके का केंद्र बिंदु  था धनबाद का  बलियापुर, कोयलांचल के लिए खतरे की घंटी

    भूकंप के झटके का केंद्र बिंदु  था धनबाद का  बलियापुर, कोयलांचल के लिए खतरे की घंटी

    धनबाद(DHANBAD) रविवार की देर रात को धनबाद में महसूस किए गए भूकंप के झटके भविष्य के लिए खतरे की घंटी है.  आईआईटी आईएसएम की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र बिंदु धनबाद जिले का  बलियापुर बलियापुर था.  यह बलियापुर धनबाद मुख्यालय से मात्र 30 किलोमीटर दूर है.  आई आई टी आई एस एम के प्रोफेसर मोहित अग्रवाल(कोऑर्डिनेटर )  की रिपोर्ट के मुताबिक इसका केंद्र बलियापुर था और इसका मेग्नीट्यूड 3 . 8  था.  रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का ले टीट्यूड 2  3.68 डिग्री नार्थ  और लोंगिट्यूड 86 .  51 डिग्री पूर्व ,केंद्र बिंदु  लोकेशन बलियापुर के समीप तथा तीब्रता  3 .  8 था. सीस्मोलॉजिकल ऑब्जर्वेटरी स्टेशन में  कॉम्पोनेन्ट डिजिटल रिकॉर्ड में  यह आंकड़ा दर्ज हुआ है. 


    झटका तीन सेकंड का था

    यह झटका तीन सेकंड का था.  जिसमें साफ बताया गया है कि 10 जनवरी की रात 1:32 पर यह भूकंप का झटका आया था और इसका केंद्र बिंदु धनबाद का बलियापुर था.  बता दें कि कल रात जो भूकंप  आया था ,उसमे लोग बिस्फोट  आवाज़ भी सुनी थी. कोयला खदान क्षेत्र होने के कारण इस तरह के भूकंप इस इलाके के लिए खतरनाक साबित हो सकते है. आईआईटी आईएसएल देश के अन्य हिस्सों में भी आने वाले भूकंप के झटकों को रिकॉर्ड करता है. भूकंप की जानकारी आईआईटी आईएसएम की पीआरओ रजनी सिंह ने दी है..आपको बता दे कि धनबाद में जिस तरह भूकंप रोधी नियमों का पालन किये बिना 18 से 20 तल्ला के मकान बन रहें है.  ये जानलेवा साबित हो सकते है, वहीं सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं हो रहा है.  

    अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news