राज्य में मौसम ने बदला मिज़ाज़ , कई इलाकों में झमाझम बारिश  

    राज्य में मौसम ने बदला मिज़ाज़ , कई इलाकों में झमाझम  बारिश  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रांची में मौसम बदल चुका है और हल्की-हल्की बारिश देखने को मिल रही है. बता दें कि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया था कि 9 जनवरी को राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और रांची में बारिश हो सकती है. वहीं 10 और 11 जनवरी को सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा छोड़ सभी जिलों में बारिश का अनुमान है.

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही है बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बताया था कि रविवार से राज्य के कई इलाकों में हो सकती है. वहीं 11 जनवरी की रात या 12 को पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगेगा. इससे करीब पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news