धनबाद के डीजीएमएस का 121वां स्थापना दिवस : इतिहास का हुआ गौरवगान

    धनबाद के डीजीएमएस का 121वां स्थापना दिवस : इतिहास का हुआ गौरवगान

    धनबाद (DHANBAD) : खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) ने शुक्रवार को अपने ऑडिटोरियम में 121 वां स्थापना दिवस मनाया. आईआईटी-आईएसएम  के निदेशक डॉ राजीव शेखर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. समारोह की अध्यक्षता खान सुरक्षा महानिदेशक प्रभात कुमार ने की.  समारोह में उप महानिदेशक डीबी नायक तथा महानिदेशालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.

    इतिहास की दी गई जानकारी

    समारोह में भारतीय खान खान सुरक्षा महानिदेशालय के इतिहास के बाबत जानकारी दी गयी. शताब्दी के पुराने संस्थान की यात्रा और उपलब्धियों की प्रस्तुति तथा भविष्य में आने वाली चुनौतियों के बारे में मौजूद लोगों ने अपने विचार रखे. वहीं समारोह में ऑल इंडिया डीजीएमएस स्टेनोग्राफर एसोसिएशन के राजेश प्रसाद, नन गजटेड एंप्लॉय एसोसिएशन के रिजवान अहसान, ऑल इंडिया नन गजटेड एम्पलाइज एसोसिएशन के अजय कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित किया.  डायरेक्टर जनरल प्रभात कुमार ने अध्यक्षीय भाषण दिया.  वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण और सरकार द्वारा निर्देशित एहतियात तथा गाइडलाइंस का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन हुआ. 

    अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news