नया मोबाइल, एसपी फैमिली के साथ लंच और मिठाई... पढ़ने का हाैसला हुआ यूं बुलंद

    नया मोबाइल, एसपी फैमिली के साथ लंच और मिठाई... पढ़ने का हाैसला हुआ यूं बुलंद

    पलामू (PALAMU) - चैनपुर की रहने वाली आठवीं क्लास की छात्रा आल्या कुमारी और कंचन कुमारी के लिए शुक्रवार की दोपहरी खुशी लेकर आयी. जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा और उनकी धर्मपत्नी कंचन सिंह ने दोनों को एसपी आवास में नया फोन प्रदान किया. बात यहीं पर खत्म नहीं हुई. यह मौका और यादगार बन गया जब एसपी सिन्हा और उनकी धर्मपत्नी ने दोनों छात्राओं के साथ लंच किया.  दोनों को मिठाई भी भेंट की. दरअसल,कुछ दिनों पूर्व दोनों छात्राओं ने एसपी को फोन कर मोबाइल की मांग की थी.  उन्होंने मोबाइल नहीं रहने के कारण पढ़ाई में दिक्कत होने की बात कही थी. इसके बाद ही दोनों छात्राओं को मोबाइल फोन दिया गया.

    संपन्न लोगों से पुराने स्मार्ट फोन और टैब दान करने की अपील 

    पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने जिले के संपन्न लोगों से अपने पुराने स्मार्ट फोन और टैब दान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों की पढ़ाई मोबाइल फोन ना रहने की वजह से बाधित नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जो भी लोग मोबाइल दान करने हेतु इच्छुक हैं वे अपने नजदीकी थाने में बने स्मार्ट फोन बैंक में मोबाइल दान कर सकते हैं.

    रिपोर्ट राजीव रंजन, पाटन(पलामू)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news