जानिए कोरोना के साथ लड़ाई के लिए कितने तैयार हैं कोल्हान के सरकारी अस्पताल, क्या है संक्रमण का हाल

    जानिए कोरोना के साथ लड़ाई के लिए कितने तैयार हैं कोल्हान के सरकारी अस्पताल,  क्या है संक्रमण का हाल

     जमशेदुपर (JAMSHEDPUR) : कोल्हान के तीनों जिलों के सरकारी अस्पतालों में कोरोना के मरीजों को लेकर तैयारी है, लेकिन गनीमत यही है कि फिलहाल oxygen और वेंटीलेटर की जरूरत नहीं पड़ रही है. जिनको पहले से गंभीर बीमारियां हैं, वे ही खतरे में ज्यादा दिख रहे हैं. फिलहाल सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम है और ज्यादातर मरीज होम आईसोलेशन से ठीक हो जा रहे हैं. 

    46  एमजीएम में तो सदर अस्पताल में 45 इलाजरत

    जमशेदपुर और कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम के आईसोलेशन वार्ड में 46 कोरोना संक्रमित भर्ती हैं.  उधर सदर अस्पताल के कोविड वार्ड में 45 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. गुरुवार के आंकड़ों के अनुसार एमजीएम से 14 कोरोना संक्रमितों को होम आईसोलेशन में भेज दिया गया. 

    एमजीएम और सदर अस्पताल में सुविधाएं

    30 दिसंबर को उपायुक्त की ओर से जारी आदेश के बाद जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में सामान्य आईसोलेशन के 160 बेड, oxygen सपोर्टेड 58 और वेंटीलेटर सुविधा वाले 26 बेड उपलब्ध हैं.  वहीं सदर अस्पताल में सामान्य आईसोलेशन के 90 बेड, oxygen सपोर्टेड 120 और वेंटीलेटर युक्त बेड 20 हैं.

    जमशेदपुर के स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाएं

    जमशेदपुर के स्वास्थ्य केंद्रों में 210 बेड की सुविधाएं हैं. सीएचसी जुगसलाई में 20, सीएचसी पटमदा में 20, सीएचसी घाटशिला में 50, सीएचसी धालभूमगढ़ में 20, सीएचसी चाकुलिया में 20, सीएचसी बहरागोड़ा में 20, सीएचसी पोटका में 20, सीएचसी डुमरिया में 20 और सीएचसी मुसाबनी में 20 सामान्य बेड की सुविधा है.

    सरायकेला 

    गुरुवार तक किसी मरीज के भर्ती होने की सूचना नहीं है. वैसे जिले में कुल 409 oxygen सपोर्टेड बेड हैं. वहीं वेंटीलेटर बेड की संख्या 65 है. वहीं चाईल्ड केयर 25बेड हैं.


    पं सिंहभूम

    पं सिंहभूम में गुरुवार तक सदर अस्पताल चाईबासा में 15 संक्रमितों के भर्ती होने की सूचना है. सुविधाओं की बात करें तो जिले के सदर अस्पताल और सभी सीएचसी को मिलाकर 294 सामान्य बेड, oxygen सपोर्टेड 583 बेड और वेंटीलेटर वाले 5 बेड उपलब्ध हैं. वहीं विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और अनुमंडल अस्पताल सीकेपी में oxygen प्लांट भी लगाए गए  हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news