हुसैनाबाद के विकास के लिए कसी कमर, कहा जिला बना कर पूरी करें ये मांग

    हुसैनाबाद के विकास के लिए कसी कमर, कहा जिला बना कर पूरी करें ये मांग

    पलामू (PALAMU) : ज़िले के हुसैनाबाद स्थित अम्बेडकर चौक के समीप सद्भावना चुकडी के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान ने की. बैठक में हुसैनाबाद को जिला बनाने को लेकर चर्चा हुई.

    बता दें कि ज़िला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने झारखंड के मुख्यमंत्री से हुसैनाबाद को जिला बनाने, जपला सीमेंट फैक्ट्री की खाली भूमि पर विद्युत उत्पादन केंद्र स्थापित करने और देवरी सोन नदी पर पुल का निर्माण कराने की मांग की है. बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार और उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वे इन मुद्दों को लेकर पहले भी मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं. उन्होंने कहा कि इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जनजागरण अभियान चलाया जायेगा. मोर्चा के सभी सदस्य ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा जायेगा. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद को जिला बनाने के लिए पूरी ताकत लगाने की बात की गई. मौके पर राज अली, परमानंद चौधरी, अजय भारती, जनक पासवान, इम्तियाज़ आलम, केदार सिंह, डॉ एजाज आलम, नेहाल असगर समेत कई लोग उपस्थित थे.

    रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news