गैंगस्टर फहीम की बेगम का एलान, अतिक्रमण में उजड़े लोगों को बसाएंगी

    गैंगस्टर फहीम की बेगम का एलान, अतिक्रमण में उजड़े लोगों को बसाएंगी

    धनबाद (DHANBAD) : गैंगस्टर फहीम खान की पत्नी रिजवाना परवीन अब समाजसेवा के लिए सामने आयी हैं.  रिजवाना ने रेलवे अतिक्रमण से पीड़ित लोगों की मदद की घोषणा की है. उन्होंने रेल प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि केंद्र या राज्य सरकार यहां के लोगों की सुध नहीं ले रही है.  एलान किया कि जिनके- जिनके मकान टूटे हैं या तोड़े जाएंगे, उन्हें आधा कट्ठा रैयती जमीन देकर बसाने की जिम्मेवारी वे खुद निभाएंगी.  आपको बात दें कि गैंगेस्टर फहीम खान हत्या, रंगदारी, अपहरण सहित कई मामलों के आरोप में जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहा है. उधर फहीम की पत्नी लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है.    

    धनबाद में रेलवे चला रहा है अतिक्रमण अभियान

    तमाम विरोध के बावजूद धनबाद रेल प्रशासन ने रेल लाइन के अगल-बगल के इलाकों से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है.  रेल लाइन के दोनों बगल बॉउंड्री  बनाने की रेलवे की योजना है. वासेपुर इलाके से काम शुरू किया  गया है. 20 दिन पहले रेलवे ने इलाके में मुनादी कराकर लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटा लेने का अनुरोध किया  था लेकिन रेलवे की इस मुनादी का लोगों पर कोई असर नहीं हुआ.नतीजा रेलवे ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है।

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news