रोड जाम की वजह से उजड़ गई गया प्रसाद चौधरी की दुनिया !

    रोड जाम की वजह से उजड़ गई गया प्रसाद चौधरी की दुनिया !

    धनबाद (DHANBAD) के झरिया बाटा मोड़ चौक पर मंगलवार को रोड जाम ने एक मरीज की जान ले ली. जाम  की वजह से मरीज को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और एम्बुलेंस में ही उसकी मौत हो गई. झरिया बाटा मोड़ से लाइफ लाइन हॉस्पिटल जाने के लिए  एंबुलेंस को लगभग एक घंटा लग गया और मरीज की मौत हो गई. लाइफ लाइन अस्पताल के डॉक्टरों ने आते ही मरीज को मृत घोषित कर दिया.

    सिर दर्द की थी शिकायत

    झरिया के कोयरीबांध निवासी गया प्रसाद चौधरी के अनुसार उनकी पत्नी को सिर दर्द हो रहा था और ठंड भी लग रही थी. अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी. तकलीफ अधिक होने पर दिन में लगभग 12 बजे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने लगे. परंतु झरिया शहर के बाटा मोड़ के पास एंबुलेंस जाम में फंस गया. जाम के कारण अस्पताल पहंचने में देर हो गई और रास्ते में ही उनकी पत्नी चल बसी.  एम्बुलेंस चालक सूरज कुमार ने कहा कि झरिया बाटा मोड़  पर जाम होने के कारण मरीज की मौत हुई है. डॉक्टर ने कहा कि सही समय पर मरीज पहुंचतीं तो उनकी जान बचाई जा सकती थी.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news