पिकनिक स्थल पर नदी में गिरा युवक, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

    पिकनिक स्थल पर नदी में गिरा युवक, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

    गुमला (GUMLA) - जिला के बसिया थाना क्षेत्र के बघमुण्डा पिकनिक स्थल पर अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे विश्वजीत सामंतों लापता हो गया. लापता युवक डीएसपी रोड निवासी है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दो जनवरी को  युवक नदी में गिर गया था. इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बसिया थाना प्रभारी अनिल लिंडा और पुलिस इंस्पेक्टर बिनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया.

    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

    बता दें कि खबर लिखने तक बसिया थाना प्रभारी अनिल लिंडा अपनी पूरी टीम द्वारा युवक को ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर थाना प्रभारी अनिल लिंडा ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों से धुंधवाने के साथ ही एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर युवक को ढूढ़ने की कोशिश की जा रही है. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद बीडीओ बसिया रविन्द्र कुमार गुप्ता ने भी जिला प्रशासन के साथ ही एनडीआरएफ की टीम को पत्र भेजा है.

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news