6 जनवरी के बाद से मिलेगी ठंड से थोड़ी राहत 

    6 जनवरी के बाद से मिलेगी ठंड से थोड़ी राहत 

    रांची (RANCHI) - राजधानी रांची में आज का मौसम बिलकुल साफ़ बना हुआ है. सुबह के समय थोड़ी ठिठुरन थी. लेकिन दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप  लोगों को राहत दे रही है. हालांकि धूप के साथ ही ठंडी हवा बह रही है जो ठंड का अनुभव करवा रही है. बता दें कि उत्तर पश्चिम और उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवा की वजह से हवा में ठंड है. ऐसे में शाम ढलते ही लोगों को अपने अपने घरों में रूम हीटर और अंगीठी का सहारा लेना पड़ रहा है.

    1 से 4 डिग्री सेसि की गिरावट

    राज्य के न्यूनतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेसि की गिरावट आयी है. यही कारण है कि अभी  ठंड का असर अभी ज्यादा है. बता दें कि सोमवार को राज्य के मध्य और उत्तर पूर्वी भाग में ठंड का प्रभाव ज्यादा रहने का अनुमान है. इसमें रांची, हजारीबाग, बोकारो, रायकेला-खरसावां, खूंटी, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम,सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, कोडरमा, धनबाद, और गिरिडीह देवघर जिला का तापमान नौ से दस डिग्री सेसि के बीच रहेगा. बाकी जिलों का तापमान 11 से 12 डिग्री सेसि के बीच रहेगा.

    6 जनवरी से मिलेगी ठंड से राहत

    रांची से मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की दी जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर तक मौसम की स्थिति सामान्य बनी रहेगी. ऐसे में न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा. इससे  दिन और रात में ठंड अभी लगती रहेगी. वहीं  6 जनवरी से बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं. इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने के साथ ही ठंड में कमी आएगी.              

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news