दुमका सदर बीडीओ पर आदिवासी युवक ने लगाया मारपीट का आरोप, एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

    दुमका सदर बीडीओ पर आदिवासी युवक ने लगाया मारपीट का आरोप, एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज


    सदर बीडीओ राजेश सिन्हा पर एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्जप्रखंड कार्यालय परिसर में एक आदिवासी युवक की पिटाई का आरोप।

    दुमका प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा पर एक आदिवासी युवक से मारपीट के आरोप में एससी एसटी एक्ट के तहत sc-st थाना में मामला दर्ज किया गया है। गुहिया जोरी निवासी विल्सन मरांडी ने एससी एसटी थाना में आवेदन देकर बीडीओ के खिलाफ शिकायत की थी।

    विल्सन का आरोप है कि 29 दिसंबर को वह सदर प्रखंड कार्यालय धान विक्रय से संबंधित जानकारी लेने के लिए गया था उसी दौरान कार्यालय से सटे झाड़ी के समीप वह लघुशंका करने लगा। बीडीओ की नजर गई तो बुला कर कार्यालय परिसर में मारपीट की, साथ ही जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया गया। इस मामले को लेकर 2 दिन पूर्व ही विल्सन डीसी तथा एसपी से भी मिला था और डीसी ने पूरे मामले की जांच जिला परिवहन पदाधिकारी को सौंपा था। 4 जनवरी को जांच रिपोर्ट डीसी को समर्पित करना था। इसी बीच आज एससी एसटी थाना में सदर वीडियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news