सड़क दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार चार युवकों में एक मौत, तीन गंभीर

    सड़क दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार चार युवकों में एक मौत, तीन गंभीर

    पलामू ( PALAMU) - जिले के उंटारी रोड- मोहम्मदगंज मुख्य पथ में उंटारी रोड थाना के भदूमा गांव के समीप रविवार की देर शाम बाइक और स्कॉर्पियो के सीधी टक्कर में बाइक सवार एक युवक के घटना स्थल पर ही मौत गई. ग्रामीणों ने बताया कि एक बाइक पर चार लोग सवार थे.  चारों बाइक सवार गढ़वा जिले के मोरबे गांव के बताया जा रहा है. जबकि स्कॉर्पियो मोहमदगंज के भजनिया गांव निवासी उपेंद्र रजक का बताया जा रहा है. मृतक युवक मोरबे गांव का 22 वर्षीय गुड्डू कुमार है, जबकि तीन अन्य घायलों में नितेश कुमार , बिपिन कुमार , बिट्टू कुमार भी उसी गांव के है. घटना की खबर मिलते ही उंटारी रोड थाना पुलिस घटना स्थल पहुंच सभी घायलों को नजदीकी रेफरल अस्पताल मंझीआव भेज दिया है.

    रिपोर्ट - आकाश तिवारी, उंटारी रोड, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news