एसपी और 4 जवान के कोरोना पॉजिटिव के बाद जागरूकता अभियान चला रहे पुलिस अधिकारी

    एसपी और 4 जवान के कोरोना पॉजिटिव के बाद जागरूकता अभियान चला रहे पुलिस अधिकारी

    गुमला (GUMLA) जिला में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने जिला में एक बार फिर चिंता का माहौल बना दिया है. हालांकि इसको लेकर लोगों में गंभीरता नहीं देखी जा रही है. वहीं इस बात को लेकर जिला के पुलिस पदाधिकारी काफी चिंतित है. जिला के एसपी के निर्देश के बाद जिला में पुलिस पदाधिकारी द्वारा चौक चौराहों पर लोगों के बीच कोरोना को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है.

    पुलिस को मिली लोगों की सराहना

    सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार इंस्पेक्टर बैजू उरांव के साथ सब इंस्पेक्टर बिमल कुमार अपने पुलिस पदाधिकारी की टीम के साथ सड़कों पर उतरकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ ही लोगों के बीच मास्क का वितरण कर उन्हें मास्क पहनने की सलाह दी गई. पुलिस की इस पहल की आम लोगों ने भी सराहना की है. ज्ञात हो कि जिला में एसपी और उनकी पत्नी सहित तीन जवान और अन्य 14 लोग अभी तक कोरोना की चपेट में आ चुके है.

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news