प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर कर रहे ठगी, पुलिस ने किया अलर्ट

    प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर कर रहे ठगी, पुलिस ने किया अलर्ट

     टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- झारखंड में साइबर क्राइम के अपराध दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है. अब प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के बहाने लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही रही है. दरअसल एक पोस्टर शेयर किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के तहत 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख तक लोन देने का झांसा दिया जा रहा है. इसके साथ ही ये लोन बिना गारंटी के मात्र 24 घंटे में देने की बात कही जा रही है.

    पुलिस कर रही फ्रॉड से बचने की अपील

    बता दें कि प्रॉपर्टी लोन , पर्सनल लोन और समस्त प्रकार लोन देने की बात कही जा रही. इसके साथ ही महिलाओं और छात्रों को 30% से लेकर 50%तक विशेष छूट दिने जाने का भी भरोसा  दिया जा रहा है. इसके साथ ही कंपनी का एजेंट बनने और उससे पैसा कामने की भी बात की जा रही है. बता दें कि इसके लिए एक 6262525171नंबर से संपर्क करने को कहा गया है. हजारीबाग पुलिस ने ऐसे विज्ञापन से बचने के लिए लोगों से अपील की है. हजारीबाग पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक कर रही है. इसके साथ ही पुलिस ऐसे अपराधियों की पहचान करने में भी लगी है.

    रिपोर्ट:समीक्षा सिंह, रांची डेस्क

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news