पीएलएफआई की चार हार्डकोर उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पीएलएफआई की चार हार्डकोर उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

     खूंटी ( KHUNTI) -  प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पी0एल0एफ0आई0 के चार सदस्यों को जिले के कर्रा थाना अन्तर्गत विरदा नहर से गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के उग्रवादी किसी उग्रवादी घटना को अंजाम देने हेतु हरवे हथियार के साथ एकत्रित हुए हैं. प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु छापामारी के क्रम में अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोली, पी०एल०एल०आई० पर्चा, चंदा रसीद एवं एक मोटर साईकिल के साथ भाग रहे लोगों में कुल पाँच व्यक्तियों, जिसमें पी०एल०एफ०आई० एरिया कमांडर मो० उमर, इम्तियाज खान, राहुल सिंह तथा कृष्णा पान को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि विवादित किशोर को निरूद्ध किया गया. इन सभी के द्वारा पूछताछ के दौरान घटना की रात्रि लेवी वसूलने के लिए एकत्रित होने की बात बताई गई.

    रिपोर्ट : मुजफ्फर हुसैन, खूंटी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news