रिम्स के 13 विभागों के एचओडी को किया गया चेंज, इंस्टीट्यूट की बेहतरी के लिए लिया गया फैसला

    रिम्स के 13 विभागों के एचओडी को किया गया चेंज, इंस्टीट्यूट की बेहतरी के लिए लिया गया फैसला

     

    रांची(RANCHI): रांची का बहुचर्चित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस यानी की रिम्स में इसके साथ ही गुड़ गवर्नेंस की कवायद शुरू हो गई है. रिम्स में लंबे समय से विभिन्न विभागो के एचओडी अपने पद पर कार्यरत थे. नियम के अनुसार एक सीमित समय के बाद एचओडी को बदला जाता है. जो कि रिम्स में लंबे समय से नही हुआ था. इसी के मद्देनजर रिम्स के विभिन्न विभागों के एचओडी बदल दिए गए हैं. नए विभाग अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई हैं कि वे रिम्स में सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करे. 

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी जानकारी

    एचओडी के बदलाव की जानकारी खुद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि रिम्स में कई वर्षो से एचओडी का बदलाव नहीं किया गया था, इस बदलाव के बाद उम्मीद हैं कि नए ऊर्जा और प्लानिंग के साथ सारे एचओडी कार्य करेंगे. उन्होंने नवनियुक्त सभी एचओडी को शुभकामनाएं दी और रिम्स की व्यवस्था में सकारात्मक सुधार लाने के लिए सभी को सामुहिक रूप से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की सलाह दी.

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम सभी को रिम्स की सूरत बदलनी हैं, हमें मरीजों को सुलभ और व्यवस्थित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है और साथ ही रिम्स में एक सौहार्दपूर्ण वातावरण भी तैयार करना है.

    रिम्स में विभिन्न विभागों के नए एचओडी की लिस्ट नीचे दी गई है….
    विभाग                       एचओडी
    1)बायोकेमिस्ट्री            डॉ बेला रोज एक्का
    2)माइक्रोबायोलॉजी      डॉ अशोक कुमार शर्मा
    3)पीएसएम                 डॉ विद्यासागर
    4)शिशु रोग                  डॉ मिन्नी रानी अखौरी
    5)सर्जरी                      डॉ शीतल मलुवां
    6)शिशु शल्य                डॉ अभिषेक रंजन
    7)अस्थि जोड़                डॉ विजोय कुमार
    8)न्यूरोसर्जरी                 डॉ चन्द्र भूषण सहाय
    9)रेडियोलॉजी                डॉ पारस नाथ राम
    10)निश्चेतना                  डॉ लाधु लकड़ा
    11)कार्डियोलॉजी            डॉ प्रकाश कुमार
    12)रेडियोथैरेपी               डॉ रश्मि सिंह
    13)यूरोलॉजी                   डॉ राणा प्रताप सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news