आरपीएफ जवानों पर तीन युवकों ने मारपीट का लगाया आरोप

    आरपीएफ जवानों पर तीन युवकों ने मारपीट का लगाया आरोप

    लातेहार ( LATEHAR) - टोरी रेलवे पुलिस बल पर तीन युवकों ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर बुरी तरह से पिटाई करने एवं रुपए ऐंठने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. आरपीएफ की पिटाई से घायल एक युवक रांची में इलाजरत है, जबकि दूसरा युवक गयासुद्दीन घर में दर्द से कराह रहा है. वह चलने फिरने में असमर्थ है. घटना की जानकारी मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष असगर खान और माकपा नेता अयूब खान, समाजसेवी सुरेश उरांव घायलों से मिल कर जानकारी. 
    घायल युवकों ने बताया कि बीते बुधवार को सुबह टोरी रेलवे स्टेशन स्थित टेंपो स्टैंड में यात्री लेने गए थे,आरपीएफ के पुलिस कर्मी हम लोगों से पूर्व से ही रुपए की मांग और पैसे नहीं देने पर झुठे मामले में फंसाने की धमकी दिया करते थे, उस दिन मौका मिलने पर स्टेशन परिसर से हम लोगों को घसीटते हुए. आरपीएफ हाजत में बंद कर लाठी से पीटा,  पुलिस कि पिटाई से ग्यासुद्दीन मियां को हाथ और शरीर में गंभीर चोट है , साथ ही महताब और इबरार को काफी चोंटें आई है,   मौके पर नेताओं ने यह आरपीएफ पुलिस की बर्बर कार्रवाई है यह पुलिस द्वारा निर्दोष एवं गरीब मुस्लिम युवकों के साथ मॉब लिंचिंग का प्रयास है इसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवकों की मेडिकल रिपोर्ट लेने के बाद दो आरपीएफ के पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा, राज्य सरकार को भी उनके इस कृत्य से अवगत कराया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा. इस संबंध में टोरी रेलवे इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने बताया कि तीनों युवक स्टेशन परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे जिनको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. जहाँ से वे जमानत पर छुटे है युवकों के साथ मारपीट का आरोप गलत है.

    रिपोर्ट ; मनोज कुमार, लातेहार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news