देवघर में साइबर गिरह का भंडाफोड़, 8 धराए

    देवघर में साइबर गिरह का भंडाफोड़, 8 धराए

    देवघर (DEOGHAR) : पुलिस को साल के अंतिम दिन शातिर साइबर अपराधियों के एक गिरोह का उद्भेदन में बड़ी सफलता मिली है. डीएसपी स्तर के दो पुलिस अधिकारियों की दो अलग-अलग टीमों द्वारा देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत चरकमारा में छापेमारी कर 8 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. 

    देवघर के साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी 19 से 24 साल के हैं.  धनी एप्प के कस्टमर केयर अधिकारी बन लोगों को ठगने का काम करते थे. गूगल पर फ़र्ज़ी नंबर दे देते थे, फिर लोगों द्वारा जब इस नंबर पर फ़ोन करते थे तो ग्राहकों को KYC अपडेट और अन्य तरह के प्रलोभन में फंसा कर उनसे OTP और आधार कार्ड नंबर मंगा कर ,उनके बैंक खाते से रक़म उड़ा लिया करते थे .और इनके पास से पुलिस ने 9 मोबाइल फोन और 19 सिम बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार साइबर अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की सुराग खंगालने लगी हुई हैं.

    रिपोर्ट: रितुराज सिंह, देवघर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news