नए साल में चांदी काटेंगे देवघर के होटल, आबकारी विभाग भी होगा लबालब

    नए साल में चांदी काटेंगे देवघर के होटल, आबकारी विभाग भी होगा लबालब

    देवघर (DEOGHAR) - नए साल पर बाबा दर्शन और प्राकृतिक छटा निहारने के लिए बड़ी संख्या में लोग देवघर पहुंचते हैं. देवघर में 100 से अधिक होटल हैं. यहां ठहरने की अच्छी व्यवस्था है. आलम ये है कि अभी से ये सभी होटल लगभग बुक हो चुके हैं. होटल व्यवसायियों द्वारा भी बाहर से आने वाले अतिथियों के स्वागत की अच्छी तैयारी की गई है. खासकर कर कोरोना के कारण नुकसान झेल चुके होटल व्यवसायियों को नए वर्ष के अवसर पर यहां पहुंचने वाले यात्रियों से काफी उम्मीद रहती है. लंबी अवधि के बाद उनके लिए खुश होने का यह अच्छा मौका है. सभी होटलों में नव वर्ष जश्न मनाने के लिए कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं. सभी होटल संचालक लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

    विशेष दल का गठन

    बिहार में शराब बंदी के कारण नए साल के मौके पर देवघर में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है. वहीं देवघर बिहार का सीमावर्ती जिला होने के कारण नए साल के जश्न के अवसर पर शराब की आवाजाही पर विशेष नज़र रखे जाने की बात की जा रही है. आबकारी विभाग ने इसके लिए विशेष दल का गठन कर अंतरराज्यीय सीमा पर विशेष नज़र रखने का फैसला किया है. हालांकि इस अवसर पर घरेलू खपत में इज़ाफा होने से विभाग को अच्छे राजस्व की प्राप्ति की भी उम्मीद है. विभाग को उम्मीद है कि नए साल का जश्न  सालाना लक्ष्य की प्राप्ति में काफी मददगार साबित हो सकता है. नव वर्ष के जश्न मनाने यहां पहुंचने वाले लोग द्वारा करोड़ों रुपए के शराब का सेवन करने की उम्मीद है.   होटल व्यवसाय और आबकार विभाग दोनों के लिए नए साल के अवसर पर जुटने वाली भीड़  संजीवनी साबित हो सकती है.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news