हेमंत सरकार के दो वर्ष पूरे : आज सूबे को मिलेगी 17146 करोड़ रुपए की सौगात

    हेमंत सरकार के दो वर्ष पूरे : आज सूबे को मिलेगी 17146 करोड़ रुपए की सौगात

    रांची (RANCHI) : 29 दिसंबर को झारखंड के हेमंत सरकार के 2 वर्ष  पूरे हुए. इस मौके पर रांची के एतिहासिक मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में 12,558 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास होगा, वहीं 3.195 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन भी होगा. इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन 1493.38 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण करेंगे.

    कार्यक्रम दिन के 11 :55 बजे शुरू होगा. राज्यपाल रमेश बैस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन और पूर्व गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह शरीक होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news