कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए दिल्ली में भी आज से नाइट कर्फ्यू

    कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए दिल्ली में भी आज से नाइट कर्फ्यू

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - दिल्ली में सोमवार से Night curfew लगेगा. दिल्ली सरकार ने नाइट कर्फ्यू को लेकर जानकारी दी है. दिल्ली में  रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. 

    बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 290 केस  सामने आए हैं.  पिछले कुछ दिनों से corona के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसके  बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार रात से नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है. सोमवार से रात 11: 00 बजे से लेकर सुबह 5: 00 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 0.5 फीसदी के पार हो गई है.

    येलो अलर्ट हो सकता है लागू

    अगर दिल्ली में येलो अलर्ट लागू होता है तो  नाइट कर्फ़्यू  रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू होगा. ऑड इवन नियम के तहत सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगी. इसके साथ ही गैर ज़रूरी सेवाओं या सामान वाली दुकानें और मॉल से जुड़ी पाबंदियां भी लग सकती हैं. हालांकि इंडस्ट्री खुली रहेंगी. दिल्ली में कोरोना के active मरीजों की संख्या एक हजार के पार कर गई है. दिल्ली में अब 1103 active कोरोना मरीज हैं.

    रिपोर्ट: समीक्षा सिंह, रांची डेस्क

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news