रोजी-रोटी के लिए शहर जा रहे मजदूर को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

    रोजी-रोटी के लिए शहर जा रहे मजदूर को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

    गिरिडीह (GIRIDIH) के पचम्बा थाना इलाके के बोडो के रेडचिल्ली होटल के पास सोमवार की सुबह सड़क हादसे में 50 वर्षीय मजदूर भोला यादव की मौत हो गई. मृतक भोला पचम्बा के गिरधकचक का रहने वाला था. मजदूर भोला को एक ट्रक ने टक्कर मारी. चालक फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने ट्रक को कब्जे में कर कुछ घंटे के लिए गिरिडीह पचम्बा रोड को जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने सड़क पर ही टायर जलाकर विरोध भी जताया. जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे. भोला के शव को देखने के बाद परिजनों के आंसू रुक नहीं रहे थे.

    मुआवजे की मांग

    इस बीच जानकारी मिलने के बाद पचम्बा थाना प्रभारी नीतीश कुमार भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की. इसके बाद पचम्बा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझते हुए और मुआवजा का भरोसा दिलाते हुए रोड जाम को किसी तरह हटाया. इस दौरान पुलिस मृतक भोला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ट्रक को कब्जे में लेकर थाना ले गई.

    साइकिल से शहर जा रहा था मृतक

    जानकारी के अनुशार मृतक भोला यादव सोमवार की सुबह मजदूरी के लिए शहर की और साइकिल से जा रहा था. जबकि ट्रक गिरिडीह से पचम्बा की और जा रहा था. इसी दौरान जब भोला यादव बोडो के रेडचिल्ली होटल के पास पहुंचा. तो ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर भोला को टक्कर मार दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news