गया से जा रही थी कोलकाता महारानी बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल

    गया से जा रही थी कोलकाता महारानी बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल

    गिरिडीह(GIRIDIH)- रविवार सुबह निमियाघाट थाना क्षेत्र के गलागी मोड़ के पास एक बस पलट गई. बता दें कि महारानी नामक बस गया से कोलकाता जा रही थी. लेकिन बीच रास्ते में ही अनियंत्रित होकर nh-2 में ही पलट गई. घटना लगभग 5:15 सुबह की बताई जा रही है. घटना के बाद चालक एवं उप चालक फरार हो गए हैं.

     
    डुमरी रेफरल अस्पताल में चल रहा इलाज 
    इसके बाद  घटना को देखते हुए स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना निमियाघाट पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने लगभग आधा दर्जन घायलों को  रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती करवाया है जहां सभी का इलाज चल रहा है. वहीं किसी की इस घटना में मौत नहीं हुई है. इधर निमियाघाट पुलिस द्वारा अन्य यात्रियों को दूसरे बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की प्रक्रिया चालू है. घायलों में गया निवासी नसीरुद्दीन हुसैन पिता नासिर हुसैन ,अर्जुन सिंह पिता सरजू सिंह ,रितेश कुमार पिता रतन ठाकुर ,मोहम्मद इनायत हुसैन पिता जाहिद हुसैन, शंकर कुमार पिता रामविलास  चौधरी, सभी बिहार के गया के निवासी हैं. फिलहाल सभी घायलों का इलाज डुमरी रेफरल अस्पताल में चल रहा है और सभी घायलों की स्थिति सामान्य है. 


    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news