राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में भी भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने की मांग

    राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में भी भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने की मांग

    पलामू (PALMAU) : हुसैनाबाद-हरिहरगंज के विधायक सह एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय स्नातक प्रतियोगिता परीक्षा में भी भोजपुरी,मगही और अंगिका को शामिल करने की मांग  की है. उन्होंने इस बाबत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मैट्रिक व इंटरमीडिएट स्तर पर ली जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षा के जिलावार नियुक्तियों में क्षेत्रीय भाषा के रुप में भोजपुरी, मगही व अंगिका भाषा को शामिल किया जाना सराहनीय है.  

    रिपोर्ट : समीर हुसैन (रांची डेस्क)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news