कोर्ट में सुनवाई से पहले ही हत्या के आरोपी की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या

    कोर्ट में सुनवाई से पहले ही हत्या के आरोपी की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या

    पलामू (PALAMU) के कुख्यात डॉन कुणाल सिंह हत्याकांड के आरोपी श्वेतकेतु की बिहार के डेहरी ऑन-सोन में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी. कुणाल सिंह हत्याकांड मामले में कोर्ट ने श्वेतकेतु समेत सात आरोपियों पर वारंट जारी कर रखा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार अपराधियों ने युवक को चार गोली मारी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.  

    अपराधियों ने शुक्रवार को डेहरी के पाली रोड में कुख्यात डॉन कुणाल सिंह हत्याकांड के आरोपी श्वेतकेतु को गोली मारी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.  सूचना मिलते ही घटना स्थल पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर किस गैंग के अपराधियों ने गोली मारी है.

    बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर कुणाल सिंह की तीन जून 2020 को मेदिनीनगर शहर के सुदना के अघोर आश्रम रोड में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड में अदालत ने सात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था. जिसमें विजय शर्मा, राकेश वर्मा उर्फ फंटूश, अन्नू विश्वकर्मा, स्वेतकेतु उर्फ चंगु और अमरेश नाम शमिल हैं.

    रिपोर्ट : राजीव रंजन (पलामू)  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news