तीन दिन बाद भी सुधा डेयरी के सेक्शन इंचार्ज का नहीं मिला कोई सुराग, तलाश जारी 

    तीन दिन बाद भी सुधा डेयरी के सेक्शन इंचार्ज का नहीं मिला कोई सुराग, तलाश जारी 

    रांची (RANCHI) - तीन दिन बाद भी सुधा डेयरी के सेक्शन इंचार्ज सुजीत सिंह का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.  पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को लापता सुजीत सिंह के बारे कोई सुराग नहीं मिला है. हालांकि  पुलिस और एनडीआरएफ टीम अपने स्तर से हर सम्भव प्रयास कर रही है . रांची के धुर्वा स्थित सुधा डेयरी के सेक्शन इंचार्ज सुजीत सिंह फैक्ट्री के कैंपस से ही बुधवार की शाम अचानक लापता हो गये थे . सुजीत रांची के सुधा डेरी में सेक्शन इंचार्ज के रूप में कार्यरत थे. वहीं फैक्ट्री के लोगों ने बताया  और CC TV  में देखा गया कि फेक्ट्री स्थित तलाब के पास टहल रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि टहलने के दरम्यान तलाब में डूब गए होगें    .

    वहीं धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि  सुधा डेयरी के सेक्शन इंचार्ज सुजीत सिंह बुधवार की शाम से घर नहीं लौटे थे.  परिजनों ने सुधा डेयरी में खबर दी थी. और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर यह जानकारी मिली है कि बुधवार की शाम सुजीत फैक्ट्री से निकले ही नहीं . सीसीटीवी फुटेज में उन्हें तालाब के पास फोन पर बात करते हुए देखा गया है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि फोन पर बात करते -करते सुजीत तलाब में ही ना गिर गए हों.

    एनडीआरएफ की टीम फैक्ट्री  स्थित तालाब में सुजीत सिंह की तलाशी कर रही है. मगर आज तीन दिन बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया है.  बता दें कि रांची सुधा डेयरी का कैंपस काफी बड़ा है. इसलिए पुलिस की टीम वहां की झाड़ियों में भी सुजीत की तलाश में जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news