कोडरमा के ढीबरा व्यवसाय का होगा समाधान - मुख्यमंत्री 

    कोडरमा के ढीबरा व्यवसाय का होगा समाधान - मुख्यमंत्री 

    कोडरमा (KODERMA)-  कोडरमा जिले के ढिबरा (अभ्रक का टुकड़ा) चुनकर जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने पहल की है. कमेटी ने ढीबरा व्यवसाय की समस्याओं के समाधान और सरकार की प्रस्तावित ढीबरा नीति को शीघ्र लागू करने की मांग की है. इसको लेकर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के नेतृत्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक वर्मा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को मुलाकात की.  

     सीएम ने दिया यह आश्वासन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार माइका एक्ट के कुछ प्रावधानों के कारण सरकार की प्रस्तावित ढिबरा  नीति में कुछ तकनीकी उलझन पैदा हो गई है. मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि इसका अति शीघ्र समाधान निकाल लिया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने जल्दी ही कोडरमा के दौरे पर आने का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री को ये भी जानकारी दी गई कि किस प्रकार कोडरमा जिला पुलिस द्वारा ढीबरा मजदूरों और व्यवसायियों को प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है. पुलिस ज्यादती के कारण लाखों मजदूरों के घर का चूल्हा बुझ गया है और उनकी हालत भूखों मरने की हो गई है. मंत्री बादल पत्रलेख ने भी प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे निरंतर मुख्यमंत्री के संपर्क में रहते हुए ढीबरा व्यवसाय की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे. 


    रिपोर्ट : अमित कुमार, कोडरमा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news