धनबाद में पारा धड़ाम, फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत की गुंजाइश नहीं

    धनबाद में पारा धड़ाम, फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत की गुंजाइश नहीं

    धनबाद (DHANBAD) - धनबाद सहित पूरे कोयलांचल में कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं का सितम जारी है. जिले में गुरुवार को को न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अनुमान है कि आगे के दो तीन दिन ठंड और कहर बरपा सकती है, ठंडी हवा भी परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा. 48 घंटे के बाद अगले तीन-चार दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है. 


    कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सितम 

    इधर, कड़ाके की ठंड और शीतलहर से फुटपाथ पर रहने वालों के भगवान ही मालिक हैं. कहने के लिए तो प्रमुख जगहों पर अलाव जलने के आदेश दे दिए गए हैं लेकिन कोई उसका रियेलिटी चेक नहीं करता. जब दिन में ही लोगों को राहत नहीं है तो रात फुटपाथ पर कैसे गुजरती होगी, इसका हाल वही बता सकते हैं ,जो झेलते हैं. सुबह अगर किसी जरुरी काम से निकलना हुआ तो रोड पर चलना भी मुश्किल हो जा रहा है. सड़क पर धुंध ,गाड़ियों के शीशे से साफ दिखाई नहीं देना आम समस्या है.

    कांपते हुए स्कूल जाने और पढ़ाई करने की विवशता 

    जबरदस्त ठिठुरन और सर्द हवाओं के सितम के बीच छात्र-छात्राएं कांपते हुए स्कूल जाने और पढ़ाई करने को विवश हैं. पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, बावजूद स्कूलों का समय नहीं बदल रहा है. अब भी 6-12वीं के स्कूल सुबह 8 से 12 बजे तक चल रहे हैं. निजी स्कूलों के बच्चों के पास बेहतर गर्म कपड़े हैं, लेकिन सरकारी स्कूल जाने वाले अधिकतर परिवार के बच्चे का हाल बुरा है.  शिक्षा विभाग से उन्हें इस वर्ष स्वेटर तो दूर, स्कूल ड्रेस भी नहीं मिली है. निजी स्कूलों का तर्क है कि आपदा प्रबंधन प्राधिकार के आदेशानुसार कक्षाएं सुबह 8 बजे से ही हो सकती हैं, ऐसे में वे खुद समय तय नहीं कर सकते.

    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news