रिश्ता कलंकित : निगम के सिटी मैनेजर पर महिला रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म का लगाया आरोप

    रिश्ता कलंकित : निगम के सिटी मैनेजर पर महिला रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म का लगाया आरोप

    धनबाद(Dhanbad) - नगर निगम के सिटी मैनेजर रणधीर कुमार वर्मा पर उनकी मौसेरी बहन ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए धनबाद महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. धनबाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पीड़ित लड़की बिहार के जहानाबाद की रहने वाली है. वह  एक निजी अस्पताल में (लैब टैक्नीशियन ) इंटर्न कर रही है और पिछले एक साल से अपने मौसेरे भाई, जो कि धनबाद में सिटी मैनेजर है, उसके घर पर ही रह रही थी. घटना 22 नवंबर की बताई जाती है. पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि 22 नवंबर को अस्पताल से भाई के फ्लैट पर पहुंची तो वहां उसका सिटी मैनेजर भाई भी मौजूद था और सिटी मैनेजर के पिता भी गांव से आए हुए थे. रात में खाना खाने के बाद सिटी मैनेजर ने दूध में हल्दी मिलाकर पीने को दिया. दूध पीने के बाद चक्कर आने लगा  और मैं बेहोश हो गई. बेहोशी की हालात में मेरे साथ दुष्कर्म किया गया. बाद में धमकी देते हुए कहा कि मुंह खोलने पर वीडियो और फोटो वायरल कर देंगे. पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की लिखित शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई। वैसे धनबाद नगर निगम के आरोपित सिटी मैनेजर के आवास पर जब पुलिस पहुंची तो वे फ़िलहाल फ़रार बताएं जाते है। पुलिस उनका पक्ष जानने के लिए सरगर्मी से तलाश कर रहीं है। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सिटी मैनेजर ने इस दुष्कर्म की घटना को साज़िश बताते हुए पैसे का विवाद बताया है। पुलिस तफ्सीस जारी है.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news