बाबाधाम आना होगा सुविधाजनक, अब और चकाचक होगा जसीडीह स्टेशन

    बाबाधाम आना होगा सुविधाजनक, अब और चकाचक होगा जसीडीह स्टेशन

    देवघर (DEOGHAR) : धार्मिक स्टेशन के रूप में जाना जाने वाले जसीडीह स्टेशन पर आने वाले दिनों में यात्रियों  को बेहतर सुविधा मिलेगी. हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर स्थित जसीडीह स्टेशन सभी सुविधाओं से लैस होगा. पूर्व रेलवे जीएम अरुण अरोड़ा ने  बुधवार को स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया.

     जसीडीह स्टेशन को गेट वे ऑफ संथाल परगना भी कहा जाता है. जसीडीह स्टेशन से रेलवे को सबसे अधिक राजस्व प्राप्त होता है. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में आने वाला यह स्टेशन आने वाले दिनों में और भी बदला-बदला दिखेगा. स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए पार्क आदि होंगे. आसनसोल मंडल जीएम अरुण कुमार अरोड़ा ने पत्रकारों को बताया कि जसीडीह स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई चीजें शुरू की जा रहीं.   जीएम ने आरपीएफ बैरक और स्टाफ क्वार्टर का उद्घाटन भी किया. 

    रिपोर्ट : ऋतुराज सिन्हा ,(देवघर )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news