हाथी का दांत बनकर रह गया स्लॉटर हाउस : प्रदीप यादव

    हाथी का दांत बनकर रह गया स्लॉटर हाउस  : प्रदीप यादव

    रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा का 17 करोड़ की लागत से बना स्लॉटर हाउस हाथी दांत बन कर रह गया है. बुधवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विधायक प्रदीप यादव ने इसपर सवाल उठाया.

    विधायक ने कहा कि रांची नगर निगम तीन साल में एक रेगुलेशन नहीं बना सका. इस वजह से स्लॉटर हाउस बंद हो गया. विधायक ने कहा कि राजधानी रांची के सौंदर्यीकरण की योजना पिछले 10वर्षों से चल रही है.  इससे ठेकेदारों और इंजीनियरों को फायदा हुआ है. सारी योजनाएं सात आठ  वर्षों से चल रही हैं.पर इसका कोई परिणाम नहीं दिख रहा. हरमू नदी का हवाला देते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि इसे पुनर्जीवित करने और सौन्दर्यीकरण में 85 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए. सीवरेज ड्रेनेज और टाइम स्क्वायर में भी करोड़ों का खर्च हुआ. सवाल किया कि  सरकार इसे पूरा करना चाहती है कि नही! कहा कि 17करोड़ का स्लॉटर हाउस हाथी का दांत बनकर रह गया. मामले में सर्वदलीय विधायक समिति बनाने की मांग प्रदीप यादव ने की.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news