क्रिसमस से पहले कोलकाता से खुलने वाली यह ट्रेन रहेगी रद्द


कोडरमा (KODARMA) : फिरोजपुर मंडल में किसान आंदोलन का असर बंगाल, झारखंड और यूपी की ट्रेनों पर भी पड़ रहा है. ऐसे में इन राज्यों के यात्री जो कि क्रिसमस और नए साल के पिकनिक का सेलिब्रेशन करने की तैयारी की हैं, उन्हें झटका लगा है. इधर 23 दिसंबर को कोलकाता से खुलने वाली 13151 कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. यह जानकारी धनबाद रेल मंडल के पीआरओ पीके मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है. उन्होंने कहा है कि 13152 जम्मू तवी कोलकाता एक्सप्रेस 22 दिसंबर को सहारनपुर से चलेगी क्योंकि 13151 कोलकाता जम्मू तवी की यात्रा की तिथि 20 दिसंबर को सहारनपुर तक की गई थी.
4+