सोनारी में फिर गैंगवार की आहट, दोमुहानी गोलचक्कर के पास गोली मारकर हत्या

    सोनारी में फिर गैंगवार की आहट, दोमुहानी गोलचक्कर के पास गोली मारकर हत्या

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : सोनारी के निर्मल बस्ती और पासवान बस्ती के बीच चलनेवाले गैंगवार की आहट एक बार फिर सुनाई दी है. 21 दिसंबर की रात सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी गोलचक्कर के पास रोहित पासवान को रोककर अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है.

    घटना के बाद रोहित का पिता वहां पहुंचे और फिर पुलिस भी पहुंची. जानकारी के मुताबिक रोहित की कनपट्टी पर गोली मारी गई है. घटनास्थल पर पहुंची सोनारी पुलिस ने शव को कब्जे किया और लेकर गई. वहीं घटनास्थल से पुलिस ने पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार पासवान गिरोह का रोहित बाईक से जा रहा था. इसी बीच दो मुहानी गोलचक्कर के पास रोककर उसे गोली मारी गई.

    घटना से एक बार फिर सोनारी क्षेत्र में सिलसिलेवार  गैंगवार का खतरा मंडराने लगा है।पूर्व से ही यहां निर्मल बस्ती और पासवान बस्ती के बीच खूनी संघर्ष होता रहा है।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news