विधायक बसंत सोरेन ने सीएम से की मांग, दुमका में स्थापित हो मिनी सचिवालय

    विधायक बसंत सोरेन ने सीएम से की मांग, दुमका में स्थापित हो मिनी सचिवालय

    दुमका ( DUMKA) : दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उपराजधानी में मिनी सचिवालय स्थापित कराने की मांग की है. गौरतलब है कि द न्यूज पोस्ट ने एक सप्ताह पूर्व सीएम सचिवालय कैंप कार्यालय की दुर्दसा को प्रमुखता से दिखाया था. इस खबर का असर नजर आया. 20 दिसंबर को बसंत सोरेन ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस बाबत बात की. विधायक ने मिनी सचिवालय की स्थापना के साथ सीएम सचिवालय कैंप कार्यालय को दुरुस्त करने की मांग की ताकि क्षेत्र की जनता की समस्या का उपराजधानी स्तर पर ही समाधान हो सके.

    बसंत सोरेन ने राज्य की उपराजधानी में मिनी सचिवालय एवं मुख्यमंत्री का आवास आदि निर्माण के साथ-साथ पहले से निर्मित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय का सुदृढ़ीकरण कराये जाने का अनुरोध किया है. विधायक ने कहा कि 15 नवंबर 2000 को राज्य की उपराजधानी दुमका को घोषित किया गया था. 21 सालों के उपरांत बहुत स्थिति नहीं बदली है. कहा कि उपराजधानी दुमका में मिनी सचिवालय स्थापित कराये जाने से तथा मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय सुव्यवस्थित किये जाने से संताल परगना के निवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण तो होगा ही, इस क्षेत्र के समुचित व समेकित विकास की गति भी तेज होगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news