प्राकृतिक वादियों के बीच एसपी ने की क्राइम मीटिंग, पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा का दिया भरोसा

    प्राकृतिक वादियों के बीच एसपी ने की क्राइम मीटिंग, पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा का दिया भरोसा

    जामताजड़ा (JAMTARA) - प्राकृतिक अपने अनमोल खजाने से जामताड़ा को एक नगीना उपहार में दिया है. इसे जिला प्रशासन और पुलिस सजाने संवारने में जुटी है. मीडिया के अथक प्रयास से मनमोहक वादियां, अथाह जल भंडार पर डुबते और उगते सूरज किरणों का दिदार. नौका बिहार में बच्चों की किलकारियां की मधुर आवाज़ अब सरकार तक पहुंची है. जिसे एसपी दीपक कुमार सिन्हा आगे बढ़ा रहें हैं.

    वादियों में क्राइम मीटिंग 

    उन्होंने पुलिस मुख्यालय की हाईटेक व्यवस्था को छोड़ कर डीभीसी डैम किनारे पहाड़ की वादियों में क्राइम मीटिंग  किया. जहां जिले के आला पुलिस पदाधिकारी और मीडिया कर्मी पहुंचे. वर्ष 2021 की बिदाई और 2022 के आगाज की संधी बेला में एसपी ने पुलिस को सजग और चौकन्ना रहने का निर्देश दिया. उन्होंने लदना को प्रकृति का अनमोल उपहार बताया है. जिसका आनंद लेने के लिए सैलानियों को यहां आने का एक ओर न्यौता दिया है. वहीं दूसरी तरफ सैलानियों को सुरक्षा का भरोसा भी दिया है. इसे पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए राज्य सरकार के पहल की जानकारी दीपक कुमार सिन्हा ने दी है. पुलिस पदाधिकारियों ने यहां एसपी के साथ नौका विहार का आनंद भी उठाया.

    अभियान को और मजबूत करने की बनी रणनीति

    जामताड़ा एसपी ने क्राईम मीटिंग साइबर अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान को और मजबूत करने की रणनीति पर अधिकारियों के साथ मंत्रणा किया. वहीं सोनबाद के साइबर अपराधी आनंद रक्षित द्वारा उच्च न्यायालय रांची में तय ₹20 लाख जमानत राशि जमा करने को लेकर विचार विमर्श किया.  इस पर एसपी ने बीपीएल परिवार आनंद रक्षित के धन स्रोत का पता करने का निर्देश दिया है. उन्होंने मीडिया को इस संबंध में रोचक जानकारी दी है. जिससे साइबर अपराध के अनियंत्रित हो रहे सम्राज्य का खुलासा हुआ है.

    रिपोर्ट : आरपी सिंह, जामताड़ा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news