"बैंकों में जमा है आमलोगों की पूंजी, निजीकरण गलत फैसला"


दुमका(DUMKA) - बैंकों के निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मियों के दो दिवसीय हड़ताल किया है. बता दें कि पहले ही दिन उपराजधानी दुमका में व्यापक असर देखा जा रहा है. जिले के तमाम बैंक कर्मी एसबीआई मुख्य शाखा के सामने बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.
बैंक को निजी हाथों में सौंपना उचित नहीं
यूनियन लीडर विजय कुमार साह का कहना है की बैंक में आम लोगों की पूंजी जमा है और इसके निजीकरण का फैसला सरासर गलत है. उन्होंने कहा कि औद्योगिक घराने के लोग रुपया लेकर फरार हो जा रहे हैं और सरकार उसे पकड़ नहीं पा रही है. इस स्थिति में बैंक को निजी हाथों में सौंपना कहीं से भी उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि आम लोगों की गाढ़ी कमाई अगर डूबती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा. इसलिए सरकार के इस निर्णय के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा फिलहाल दो दिवसीय हड़ताल जारी है.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
4+