लोहरदगा में किसान मेला : एक्सपर्ट ने बताया, कैसे उपजाएं बेहतर फसल

    लोहरदगा में किसान मेला : एक्सपर्ट ने बताया, कैसे उपजाएं बेहतर फसल

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - लोहरदगा सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में कृषि मेला का आयोजन किया गया. जिला कृषि विभाग के द्वारा आयोजित कृषि मेले में कृषकों को जैविक खेती और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने का कार्य किया गया. जिला कृषि पदाधिकारी और अन्य कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि किस प्रकार जैविक खाद के उत्पादन के साथ-साथ फसलों के उत्पादन में सफलता पाई जा सकती है.

    फसलों की प्रदर्शनी

    इस मौके पर कृषि पदाधिकारी वैज्ञानिक हेमंत कुमार ने कहा कि किसानों को बेहतर उत्पादन और फसलों के बेहतर ट्रीटमेंट को लेकर उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी जा रही है. ताकि खेतों में उगने वाले फसलों का लाभ सीधे तौर पर किसानों को मिल सके. हेल्दी सब्जी उत्पादन करने की दिशा में कदम उठाने का जानकारी भी दी जा रही है. मौके पर कृषि मेला का भी आयोजन किया गया, जहां किसानों ने अपनी फसलों की प्रदर्शनी लगायी. 

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news