कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत  

    कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत  

    पाकुड़(PAKUR) : सोनारपाड़ा मुख्य सड़क पर घनश्यामपुर के समीप कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई. दुर्घटना में घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. मगर, घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

    मृतक मदन मिर्धा 28 वर्ष घनश्यामपुर गांव का रहने वाला था. घटना की खबर मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि और एसआई आनंद पंडित घटनास्थल पहुंच कर स्थानीय लोगों से घटना कि जानकारी ली. पुलिस कार और बाइक को जब्त कर थाना ले गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है. मृतक मदन मिर्धा के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है. परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.   

    रिपोर्ट : राजेश कुमार (महेशपुर ,पाकुड़)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news