वाटर फॉल्स पर पिकनिक मना कर करना चाहते हैं NEW YEAR की शुरुआत ! यह खबर आपके लिए ही है

    वाटर फॉल्स पर पिकनिक मना कर करना चाहते हैं NEW YEAR की शुरुआत ! यह खबर आपके लिए ही है

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : रांची वासी अगर आने वाले नववर्ष के लिए शहर के किसी वाटर फॅाल जाकर पिकनिक मनाने की सोच रहे हैं तो उनके लिए ये बुरी खबर हो सकती है. वाटर फॅाल में काम करने वाले पर्यटनकर्मी 27 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. वे अपने नौ माह से लंबित मानदेय के भुगतान नहीं होने से नाराज हैं. इस मामले को लेकर सभी जलप्रपातों के पर्यटनकर्मी की बैठक हुई, जिसमें ये निर्णय लिया गया. इस हड़ताल के कारण रांची के हुंडरू फाल, जोन्हा फाल, सीता फाल, दशम फाल, पंचघाघ और हिरणी फाल  27 दिसंबर से अनिश्चित कालीन बंद रहेगा.

    पर्यटनकर्मियों की इस बैठक में कहा गया कि लंबित मानदेय भुगतान को लेकर पर्यटन सचिव, पर्यटन निदेशक, झारखंड सरकार और जेटीडीसी रांची के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा गया है. लेकिन उनकी ओर से अभी तक मानदेय भुगतान नहीं किया गया है. इससे पर्यटन कर्मियों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है. उनकी मांग है कि 15 दिन के अंदर मानदेय भुगतान नहीं किया गया तो 27 दिसंबर से सभी पर्यटन स्थल बंद रहेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news