विभागीय जांच के नाम सेक्सुअल हरासमेंट ! महिला कर्मी ने लगाया अपने हेड पर यह आरोप

    विभागीय जांच के नाम सेक्सुअल हरासमेंट !  महिला कर्मी ने लगाया अपने हेड पर यह आरोप

    पलामू (PALAMU)  जिला में स्थित हिंडालको कंपनी के कठौतिया ओपन कास्ट कोल माइंस में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रही महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और सेक्सुअल हरासमेंट करने का मामला सामने आया है.  बता दें कि हिंडालको में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रही एक महिला ने  सिक्योरिटी हेड इंचार्ज संजय सिंह और अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार और सेक्सुअल हरासमेंट करने का आरोप लगाया है.

    व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज

    मामले की जानकारी देते हुए महिला कर्मी ने बताया कि वो हिंडाल्को में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रही थी. वहीं पिछले 2 महीने पहले सिक्योरिटी इंचार्ज संजय सिंह ने जान बूझ कर उस पर झूठा आरोप लगाते हुए काम से हटा दिया. इसके बाद 2 महीने तक विभागीय जांच के नाम पर उसके साथ सेक्सुअल हरासमेंट और मानसिक पीड़ा दिया. साथ ही  मोबाईल कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से किसी अननोन नंबर से हमेशा उन्हें अश्लील मैसेज या जान से मारने की धमकी दिया करता था.

    पुलिस प्रशासन सुस्त

    महिला कर्मी ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पड़वा थाना में किया गया, लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई. जब रिपोटर ने इस बाबत पुलिस अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस बाबत कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. वहीं हिंडालको का भी कोई अधिकारी इस पर बयान नहीं दे रहे. महिला कर्मी ने बताया कि अगर हिंडाल्को कंपनी दोषियों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो हम कुछ भी कर सकते हैं.

    रिपोर्ट : राजीव रंजन, पतन (पलामू)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news