जमशेदपुर में दो चोर धराए, चोरी के सामान भी बरामद

    जमशेदपुर में दो चोर धराए, चोरी के सामान भी बरामद

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) के जुगसलाई थाना के चौक बाजार में बीते 15 दिनों से हो रही चोरी की घटनाओं पर जुगसलाई पुलिस को सफलता मिली है. जहां जुगसलाई पुलिस ने व्यवसायियों द्वारा सुपुर्द किए गए शातिर चोर के निशानदेही पर उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है.

    बता दें कि पिछले 15 दिनों से जुगसलाई थाना के चौक बाजार के निकट चोरी की घटनाएं घट रही थी. आक्रोशित लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साकची बारहद्वारी निवासी मोहम्मद शाहरुख को पहचान कर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मोहम्मद शाहरुख से गहन पूछताछ के क्रम में पाया कि वह और उसका सहयोगी बाराद्वारी निवासी राजू शर्मा द्वारा लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. गुरुवार को भी वे दोपहर के वक्त साकची थाना के साकची बाजार से केंट मशीन की चोरी कर भागे थे. उसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सहयोगी राजू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया जहां इनके पास से चोरी किए गए सामान बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    रिपोर्ट : अंकिता कुमारी, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news