न ओटीपी लिया और न पासवर्ड, खाते से उड़ा लिए 35000 रुपए

    न ओटीपी लिया और न पासवर्ड, खाते से उड़ा लिए 35000 रुपए

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - मानगो राजेंद्र नगर के रहने वाले जितेंद्र कुमार यादव के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया साकची ब्रांच के अकाउंट से लगभग ₹35000 साइबर अपराधियों ने उड़ा लिए. जिसके बाद जितेंद्र यादव भाजपा नेता विकास सिंह को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे. वहां पहुंच ब्रांच मैनेजर से मिलकर शिकायत की और साइबर थाने में भी मुकदमा दर्ज़ कराया.

    ₹8000 की ऑनलाइन मार्केटिंग

    मामले में जितेंद्र यादव ने बताया कि हैरानी की बात ये है कि एटीएम जितेंद्र यादव के पास है, जिसके बाद भी गोविंदपुर के एटीएम से पैसे की निकासी चार बार हुई है. बता दें कि जितेंद्र ने अपना ओटीपी और पासवर्ड किसी से साझा नहीं किया. उसके बाद भी लगभग ₹8000 की ऑनलाइन मार्केटिंग की गई है. विकास सिंह ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया साकची ब्रांच के सीनियर मैनेजर से मिलकर मामले की पूरी जानकारी दी.

    35000 का ऑनलाइन गबन

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर ने पूरे मामले को ध्यान से सुन कर भरोसा दिलाया कि दस दिन के अंदर बता दिया जाएगा कि कैसे गड़बड़ हुई है. साथ ही आश्वासन दिया कि ग्राहक की कोई गलती न पाए जाने पर पैसे भी रिफंड होंगे. जितेंद्र यादव प्राइवेट सेक्टर में छोटी नौकरी करते हैं. ऐसे में ₹35000 के गबन हो जाने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news