अब रोड टैक्स के बकायेदारों की खैर नहीं, परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा

    अब रोड टैक्स के बकायेदारों की खैर नहीं, परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा

    देवघर (DEOGHAR) : जिला परिवहन विभाग ने रोड टैक्स के बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. एक जनवरी 2019 से लेकर जिले में अब तक 6382 वाहन मालिकों के पास विभाग के चार करोड़ से अधिक रुपए की राशि का बकाया हो गया है. जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार रज़क ने बताया कि इसके लिए विभाग द्वारा अभियान चला कर बकाया राशि की वसूली करने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में पुराने बकायेदारों पर सर्टिफिकेट केस भी दर्ज किया गया है. डीटीओ ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से बकायेदारों को टैक्स जमा करने का नोटिस भेजा जा रहा है. जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी के माध्यम से डिफॉल्टर वाहन मालिको को राशि जमा करने का नोटिस भेजा गया है. वहीं तय निर्धारित समय पर राशि जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ निर्धारित कानून के अनुसार कार्रवाई करने की बात की जा रही है. डीटीओ ने बताया कि बकायेदारों में व्यावसायिक वाहन सहित ट्रेक्टर, ऑटो इत्यादि शामिल हैं. देवघर में विभाग के इस कड़े रूख से बकायेदारों में हड़कंप है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news