भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ दो अफीम तस्कर धराए

    भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ दो अफीम तस्कर धराए

    चतरा (CHATRA) : झारखंड और बिहार की सीमा से सटे प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती जंगल से पुलिस ने 27 पुड़िया में 5.6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. सबसे हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने इनके पास से दो वॉकी-टॉकी भी जब्त किया गया है. इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के साथ चेक बुक भी बरामद किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने इन तस्करों के पास से यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक का एटीएम कार्ड भी जब्त किया गया है.

    गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

    दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काले रंग के स्कॉर्पियो के साथ दो अफीम तस्कर प्रतापपुर से कुंदा की ओर जा रहे थे. इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने गांगपुर जंगल के पास स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की टीम को देखकर दोनों अफीम तस्कर भागने लगे. हालांकि, पुलिस ने दोनों अफीम तस्करों को अपनी गिरफ्त में लिया और उनकी तलाशी के बाद 27 पुड़िया में 5.6 ग्राम ब्राउन शुगर, काला रंग का स्कॉर्पियो, 14 हजार 702 रुपये, दो वॉकी-टॉकी, तीन मोबाइल, अफीम और डोडा खरीद बिक्री का रसीद बरामद किया गया है. पुलिस ने खूंटी जिला मुरहू थाना क्षेत्र के अमन कुमार गुप्ता को और रांची जिला के मांडर थाना के हेसनी गांव के गौरव कुमार को गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ अविनाश कुमार का कहना है कि साइबर से बचने के लिए पुलिस ने वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल पहली बार किया है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुओं पर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

    रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news