अंबा प्रसाद का वादा, बंद पड़ी भुरकुंडा कोलियरी जल्द होगी चालू

    अंबा प्रसाद का वादा, बंद पड़ी भुरकुंडा कोलियरी जल्द होगी चालू

    रामगढ़ (RAMGARH) - बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने भुरकुंडा में विगत 14 महीने से बंद पड़े बरका सयाल क्षेत्र के भुरकुंडा कोलियरी को यथाशीघ्र शुरू कराने की बात कही है. दिन बुधवार को विधायक अंबा प्रसाद भुरकुंडा बांसगड़ा में मजदूरों के बीच पहुंची एवं सभा को संबोधित किया.

    एनवायरमेंट क्लीयरेंस के अभाव में बंद पड़ी कोलियरी

    मौके पर उन्होंने कहा कि भुरकुंडा कोलियरी को यथाशीघ्र चालू करवाने के लिए विधानसभा तक आवाज उठाई है. एनवायरमेंट क्लीयरेंस के अभाव में बंद पड़े कोलियरी को चालू करने के लिए बरका सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूं,  मजदूर भाइयों बहनों को घबराने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि मजदूर किसी भी कंपनी की रीढ़ होते हैं. कोलियरी बंद होने से हमारे मजदूर भाई बहनों को बहुत कष्ट का सामना करना पड़ रहा है. मैं आप सबके साथ खड़ी हूं और इसे लेकर लगातार काम कर रही हूं, जल्द ही इसे चालू करवाऊंगी.

    रिपोर्ट : जयंत कुमार, रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news