धनबाद में यहां सड़क पर दुकान लगाने वालों की अब खैर नहीं

    धनबाद में यहां सड़क पर दुकान लगाने वालों की अब खैर नहीं

    धनबाद (DHANBAD) - निरसा का कुमारधुबी बाजार का हाट पूरे धनबाद जिला का मशहूर हाट है. इस बाजार में आस पास के दर्जनों गांव से ग्रामीण आकर अपनी दुकानें लगाते हैं और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. इन दिनों कुमारधुबी बाजार जाने वाली मुख्य सड़क काफी संकीर्ण हो चुकी है. इसका कारण यह है कि दुकानें जो सड़क से कुछ दूरी पर हुआ करती थीं अब वह बिल्कुल सड़क से सट गई हैं. या यूं कह सकते हैं कि सड़क पर ही आ गई हैं. इससे बाजार करने आने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में कई बार तो घंटो जाम का सामना भी करना पड़ता है.  स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत सीओ अमृता कुमारी से की. शिकायत के आलोक में सीओ बुधवार को कुमारधुबी बाजार का निरीक्षण किया. जिन दुकानदारों ने अपनी दुकान की सीढ़ी एवं छज्जी सड़क तक निकाल रखी है उन दुकानदारों को दो दिनों के अंदर उसे हटाने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि अगर दुकानदारों द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news