स्कॉर्पियो से SDPO के बॉडीगार्ड को कुचलने की कोशिश, एक गिरफ्तार


पलामू (PALAMU) - मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ आईपीएस के विजय शंकर के बॉडीगार्ड को स्कॉर्पियो ने कुचलने की कोशिश की. सतबरावा थाना क्षेत्र से लौटने के दौरान पोलपोल के पास तेज गति से मेदिनीनगर की ओर जा रही स्कॉर्पियो को रोकने के लिए इशारा किया. चालक पुलिस जवान के बगल से स्कॉर्पियो लेकर पार हो गया. संदेह के आधार पर एसडीपीओ के विजय शंकर ने स्कॉर्पियो का पीछा किया. भगवती अस्पताल के पास स्कॉर्पियो के आगे पुलिस वहान लगा कर रोक लिया मगर जैसे ही जवान नीचे उतरे स्कॉर्पियो चालक जवान को धक्का मारते हुए स्कॉर्पियो लेकर आगे निकल गया. इसके बाद चारों ओर घेरा बंदी की गयी. घेराबंदी देख स्कॉर्पियो सवार सभी लोग सुवा निर्मल स्कूल के पास रेलवे किनारे गाड़ी खड़ा कर भागने लगे. भागने के क्रम में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और स्कॉर्पियो जब्त कर ली गयी है. अन्य तीन लोग भगाने में सफल हो गए हैं. इस संबंध में शहर थान में मामला दर्ज कर लिया गया है . गिरफ्तार युवक का नाम मोंटी है वह बिहार के सारण जिले का रहने वाला है.
4+